Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 April 2020: मेष राशि (Aries): आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ मामलों में अपने लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। सोच-समझकर ही किसी बात पर फैसला करें। आपके कुछ निर्णय आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus): आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ होने वाला है। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini): व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि (Cancer): भाग्य का साथ मिलेगा। काम से संबंधित अड़चनें दूर होंगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सिंह राशि (Leo): आज आप अपने सोचे हुए कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग लोहे आदि का बिज़नेस करते हैं, उनके काम का विस्तार हो सकता है। जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको बहन और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo): आपको काफी सारा समय दफ्तर या बिजनेस से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए देना पड़ सकता है। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी कार्यक्षमताओं की सराहना होगी। आज यात्रा के लिए बिल्कुल भी शुभ दिन नहीं है।

तुला राशि (Libra): कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपकी कोशिशों में कमी ना आने दें। यात्रा को टाल दीजिए। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। शॉपिंग में धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। किसी तरह के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn): आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा। आज अधिक वाद-विवाद न करें। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces): आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।