Horoscope Today, 13 November 2019: मेष राशिफल: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अत्यधिक खर्च की चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। सगे-संबंधियों से बातचीत में संयम बरतें। बाजारू खानपान से सावधान रहें।
वृषभ राशिफल: सेहत अच्छी रहने वाली है। धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। परिवार के संग अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
मिथुन राशिफल: संतान से बहस हो सकती है। उग्रता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आँखों में जलन की समस्या परेशान करेगी। आकस्मिक खर्च से मन अशांत रहेगा।
कर्क राशिफल: बिजनेस में लाभ का योग है। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। पर्यटन स्थान की यात्रा का योग है। पैसे के सदुपयोग कर पाएंगे। परिवार में शांति का माहौल रहने वाला है।
सिंह राशिफल: व्यापार में प्रगति होने वाली है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। सरकारी आर्थिक योजना का लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कन्या राशिफल: आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सगे-संबंधियों से मुलाक़ात होगी। विदेशों के शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशिफल: आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक तौर से कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेने वाले हैं। नया रिलेशन बनाना मंहगा पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल: दैनिक कार्य प्रभावित हो सकता है। किसी खास दोस्त से अकारण बहस हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।
धनु राशिफल: परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। नौकरी में किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है।
मकर राशिफल: मन चिंताग्रस्त रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से बहस हो सकती है। परिवार में संतान से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक विवाद करने से बचें।
कुंभ राशिफल: आज मन चंचल रहेगा जिस कारण आवश्यक काम प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के परिधान पर खर्च होगा। दस्तावेज़ से संबंधित कार्यों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मीन राशिफल: आवश्यक कार्यों में निर्णय के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। सगे-संबंधियों से आत्मीयता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय अच्छा रहेगा।

