Horoscope Today, 12 september 2019: आज का राशिफल सभी राशियों के लिए शारीरिक, आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से खास परिवर्तन लेकर आया है। इसी कड़ी में मेष राशि वालों को आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी अथवा व्यवसाय से धन लाभ होने वाला है। मिथुन राशि से संबंधित लोगों को संतान की चिंता सताएगी। पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कर्क राशि वाले पारिवारिक जीवन में क्रोध से बचें। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाली है। सिंह राशि से संबंधित लोगों को वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आगे जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। दोस्तों के पीछे पैसा खर्च करना पड़ सकता है। संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त होने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मजेदार जगह पर घूमने जा सकते हैं।
वृषभ राशिफल: नौकरी या व्यवसाय से लाभ हो सकता है। घर पर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी संबंध मधुर रहने वाला है।
मिथुन राशिफल: आज शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक चिंता भी रहेगी। आलस्य की वजह से कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में तरक्की होगी।
कर्क राशिफल: पारिवारिक जीवन में क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। नए कार्य का आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर-परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। सरकारी काम में बढ़ा उत्पन्न होगी।
सिंह राशिफल: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस हो सकती है। साझेदारी वाले बिजनेस में पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। खुद का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कन्या राशिफल: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शारीरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है। कार्यस्थल पर साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल: पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से कोई नया शुभ समाचार मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक में फूर्ति बनी रहेगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी। पत्नी का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि निजी व्यापार में तरक्की का संकेत है। सरकारी कामकाज में सावधानी बरतें। घरेलू मसले को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
धनु राशिफल: आज धर्म-अध्यात्म के काम में रुचि रहने वाली है। भाई-बहनों से आपसी संबंध अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। समाज में आपकी प्रतिष्टा बनी रहेगी। बिजनेस में आज भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर राशिफल: आज अचानक धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करना पड़ेगा। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। परिवार में घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है।
कुंभ राशिफल: शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने वाले हैं। बिजनेस में वित्तीय लाभ हो सकता है। दोस्तों से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
मीन राशिफल: आज पठन-पाठन में रुचि नहीं रहेगी। धार्मिक काम में पैसा खर्च होने वाला है। न्यायिक विवाद से सावधान रहें। बिजनेस में पैसा निवेश करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।