Kartik Purnima Rashifal, Horoscope Today, 12 November 2019: मेष राशिफल: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। प्रायः सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। वित्तीय कार्य में प्रगति होगी। भगवान शिव की अराधना करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के अंदर और बाहर दीपक जरूर जलाएं। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।
वृषभ राशिफल: मन चिंतित रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खास तौर पर आँखों की समस्या परेशान करेगी। परिवार में मेम किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मेहनत के अनुकूल आर्थिक लाभ न होने से मन चिंतित रहेगा।
मिथुन राशिफल: परिवार में पत्नी से आपसी मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को योग्य साथी मिलने वाला है। महिला साथी से आर्थिक लाभ होगा।
कर्क राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति होगी। शरीर स्वस्थ रहेगा और मानसिक तनाव दूर होगा। घर में माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। सरकार की योजना का आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
सिंह राशिफल: किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान करेगी। विदेश के साथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी-पेशे में परेशानी हो सकती है।
कन्या राशिफल: बाहर का भोजन करने से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। घर में कोई शुभ काम आरंभ कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव रहेगा। कार्य के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी।
तुला राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा। मस्ती और घूमने-फिरने में धन खर्च होगा। नए कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। शरीर से स्वस्थ रहने वाले हैं। वैवाहिक सुख का अनुभव करेंगे। शुभ कार्य करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशिफल: आज का दिन हर दृष्टिकोण से अच्छा बीतने वाला है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। अचानक धन लाभ के आसार हैं।
धनु राशिफल: संतान से संबंधी चिंता उत्पन्न होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन व्यग्र रहेगा। किसी खास साथी से मुलाकात लाभदायी साबित होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर अनावश्यक बहस करने से मुश्किल में फंस सकते हैं।
मकर राशिफल: शरीर ताजगी भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सीने में दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिला साथी के साथ संभालकर बातचीत करें। यात्रा से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिफल: चिंता दूर होगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटने वाले हैं। कार्यस्थल पर आपके काम का प्रभाव दिखेगा।
मीन राशिफल: वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध के कारण आवश्यक काम प्रभावित होगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। नकारात्मक विचार आपके मन को निराश रखेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

