Horoscope Today, 10 september 2019: मेष वालों को परिवार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक मोर्चे पर लाभ का अवसर मिलेगा। वृषभ राशि से संबन्धित जातकों को बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। दैनिक आय अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि के जातक गुस्सा पर नियंत्रण रखें। सिंह राशि वाले परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या राशि के लोग पारिवारिक समस्या से बेचैन रह सकते हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। आगे जानिए आज का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: आज पारिवारिक मसलों पर घर में विवाद हो सकता है। व्यापारिक मोर्चे पर लाभ का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी।
वृषभ राशिफल: दोस्तों के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। आर्थिक प्रगति होने की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। दैनिक आय अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशिफल: परिवार में माता पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। लोन से संबंधित काम प्रभावित हो सकता है।
कर्क राशिफल: पारिवारिक मसलों पर क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी। किसी कारण से बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशिफल: आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सपरिवार धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। व्यवसाय में दैनिक आय स्थिर रहने वाला है। वर्क प्रेशर आज कम रहेगा।
कन्या राशिफल: किसी पारिवारिक समस्या के कारण मन बेचैन रहेगा। हालांकि कुछ समय के बाद मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस की तरक्की को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
तुला राशिफल: आज कार्यस्थल पर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। आपके व्यवसायिक प्रगति को देखकर दोस्तों को भी खुशी होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। उम्मीद से अधिक दैनिक आय होगी।
वृश्चिक राशिफल: लव पार्टनर से मिलकर खुशी मिलेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। पैतृक संपत्ति के विवाद का निपटारा होगा। बिजनेस में आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं। गुस्सा पर नियंत्रण रखें।
धनु राशिफल: घर-परिवार में सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामले पर आपने लोग निराश कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। मानसिक शांति के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।
मकर राशिफल: आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करने वाले हैं। आपकी कार्य कुशलता व्यापार में तरक्की दिलाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर विचारा हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक खर्च सामान्य रहेगा।
कुंभ राशिफल: किसी आर्थिक समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। परिवार में माता जी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घरेलू कामकाज में खर्च का संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशिफल: परिवार से दूर रह रहे जातकों को बच्चों की चिंता सताएगी। व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। दैनिक आय बढ़ेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।