Horoscope Today, 10 November 2019: मेष राशिफल: आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी महत्त्वपूर्ण मुद्दे को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

वृषभ राशिफल: बिजनेस में वृद्धि के साथ-साथ नए कस्टमर भी बनेंगे। दैनिक आय में वृद्धि की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्ग या मित्रों से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण नजर आएगा। महिला साथी से आय होगी।

मिथुन राशिफल: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। निजी व्यापार में मेहनत के अनुकूल धन लाभ की संभावना है। सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से आर्थिक लाभ का योग है। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क राशिफल: आज भाग्य वृद्धि का योग है। अचानक धन लाभ की भी प्रबल संभावना है। धार्मिक कार्यों में खुलकर खर्च करेंगे। नौकरी पेशा वालों की आय बढ़ने वाली है। परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं।

सिंह राशिफल: आज स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सेहत पर धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। गलत काम से प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

कन्या राशिफल: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने वाला है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मनोरंजन की गतिविधि में रहने वाले हैं।

तुला राशिफल: घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर में सुख और शांति का माहौल बना रहने वाला है। किसी खास महिला मित्र से मुलाकात होगी। व्यक्तिगत स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल: आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। संतान से संबंधी कोई समस्या परेशान करेगी। आर्थिक लेनदेन के लिए आज का दिन खास साबित होगा। किसी खास वाद-विवाद में हिस्सा लेने वाले हैं।

धनु राशिफल: घरेलू मामलों को लेकर मानसिक चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन खास नहीं रहेगा। घर में माता की सेहत का खास ख्याल रहना होगा। पानी से संबन्धित कार्यों से बचकर रहना होगा।

मकर राशिफल: नए काम में सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस मेम आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। परिवार में भाई-बहन और अन्य सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफालता मिलने वाला है।

कुंभ राशिफल: मन में कोई बड़ी दुविधा खड़ी होने वाली है। महत्वपूर्ण काम में निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मांगलिक आयोजन में धन व्यय होगा। नकारात्मक विचार से मन बेचैन रहने वाला है।

मीन राशिफल: मन की प्रसन्नता के कारण शरीर सक्रिय रहेगा। नया काम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने वाला है। परिवार के साथ प्यार भरा पल बिताने वाले हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।