मेष राशिः  इस राशि के व्यक्ति आज खुद को रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। खुद को जरूरत से ज्यादा काम के नीचे ना दबाएं इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

वृषभ राशिः आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। आज के दिन दूसरों की आलोचना करने से बचें। ऐसा नहीं करने से आपको बी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है।

मिथुन राशिः इस राशि के लोगों को माता-पिता को खुश करने के लिए संतलुन बनाने की जरूरत है। प्रेम को पाने के लिए थोड़ा परेशान हो सकते हैं। कुछ भी नया करने से बचें।

कर्क राशिः इस राशि से जुड़े व्यक्ति को जमीन और मकान से संबंधित काम में सफलता मिल सकती है। आपके साथी इस काम में मदद कर सकते हैं।

सिंह राशिः अपने किसी खास शख्स से कड़वे बात सुन सकते हैं। जिससे आपका थोड़ा मूड खराब हो सकता है।

कन्या राशिः इस राशि के लोग ज्यादा काम करने से बचें। ऐसा ना करना थकान और तनाव दे सकता है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे।

तुला राशिः आपके लिए यात्रा की संभावना बन रही है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज साथ रखना ना भूलें।

वृश्चिक राशिः आज आपको दूसरों की जरूरतों को तवज्जों देना चाहिए। बच्चे पार खास देने की जरूरत है। झूठ बोलने से परहेज करें और आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें।

धनु राशिः आज आपको पढ़ाई को लेकर माता-पिता से डांट मिल सकती है। करियर की योजना बनाना लाभकारी होगा।

मकर राशिः आज आपको नौकरी पेशा में निजी क्षेत्र के माध्यम से बड़ा पद मिल सकता है। परिवार की स्थिति को सुधारने का प्रयास करें। दफ्तर में बात रखने का पूरा मौका मिलेगा।

कुंभ राशिः जीवनसाथी की वजह से आज आपको मन ना हो फिर भी बाहर जाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा सोना आपकी ऊर्जा को नष्ट कर सकता है।

मीन राशिः आज अपना सेंस ऑफ ह्यूमर दुरुस्त रखने की कोशिश करें और पलटकर किसी को जवाब देने से बचें। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि से मन की शांति में बाधा आ सकती है।