Horoscope Today, 05 October 2019: आज नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। माता कालरात्रि को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस स्वरूप में देवी गधे पर सवार हैं। इनके चार हाथ हैं। दोनों दाहिनी भुजा वर और अभय मुद्रा में हैं। वहीं बायीं ओर की दोनों भुजाओं में तलवार और खड़ग है। कहते हैं कि माता पार्वती ने शुंभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध करने के लिए चंडी स्वरूप में देवी कालरात्रि को भेजा। कालरात्रि की उपासना से जीवन में किसी प्रकार का डर नहीं रहता है। ज्योतिष के मुताबित कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इसलिए इनकी पूजा से शनि ग्रह का दुष्प्रभाव कम होता है और जीवन में तरक्की का द्वार खुलता है। राशिफल के अनुसार जानिए आज आपके जीवन में क्या खास परिवर्तन होने वाला है।
मेष राशिफल: गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपका काम प्रभावित हो सकता है। मन में बेचैनी के कारण किसी काम में मन नहीं मिलेगा। सर्दी से परेशान हो सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल: स्वस्थ्य प्रभावित होने की संभावना है। कोई नया काम आरंभ करने से परहेज करें। कार्यस्थल पर काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न हो सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें।

मिथुन राशिफल: दिन आनंदपूर्वक बीतने वाला है। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। भवन और वाहन सुख का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। लजील भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशिफल: बिजनेस में आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिवार में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। आज जो भी काम करेंगे उनमें यश मिलेगा। धन-खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह राशिफल: विद्यार्थी वर्ग को शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। चाहने वालों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। बात-बात पर गुस्सा आएगा। किसी काम में एकाग्रता बनी रहने वाली है।

कन्या राशिफल: आज अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। स्थायी संपत्ति से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशिफल: आज हर काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित रहने वाला है। सगे-संबंधियों के साथ आपका संबंध अच्छा रहने वाला है। विरोधियों को परास्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: वाणी पर नियंत्रण रखने से घर का वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। किसी गलती का पछतावा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशनियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशिफल: धार्मिक यात्रा करने जा सकते हैं। लक्षित किए गए कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने वाले हैं। मित्रों के मुलाकात कर प्रफुल्लित रहने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में आपके काम की प्रशंसा होगी।

मकर राशिफल: व्यापार में परिश्रम के अनुकूल सफलता नहीं मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा। अदालत के कामकाज में व्यस्तता रहने वाली है। बिजनेस में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशिफल: दिन लाभकारी साबित होगा। किसी खास साथी से मिलकर मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। घर में धार्मिक आयोजन होने वाला है। व्यापार में प्रगति के लिए आज का दिन खास है।

मीन राशिफल: आज व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर उन्नति होने वाली है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है।