Horoscope Today, 02 October 2019: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा की पूजा का विधान है। देवी भागवत में वर्णन मिलता है कि माता कूष्माण्डा ने अपने उदर यानि पेट से ब्रह्मांड की उत्पत्ति की। इसलिए इन्हें आदि स्वरूपा के अन्य नाम से जाना जाता है। देवी कूष्माण्डा की पूजा से जीवन सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। अच्छी सेहत, लंबी आयु, यश और बल की प्राप्ति के लिए माता कूष्माण्डा की पूजा का विधान है। इनकी विधिवत पूजा-अर्चना से जीवन में अंधकार नहीं रहता है। आगे जानिए नवरात्रि के चौथे दिन आपकी राशि के लिए क्या खास है।
मेष राशिफल: आज दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोने-चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। सगे-संबंधी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वृषभ राशिफल: जो लोग व्यवसाय करते हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी है। परिवार में सबकुछ शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। घूमने-फिरने के लिए कहीं दूर जा सकते हैं।
मिथुन राशिफल: लाभ की दृष्टि से आज का दिन माध्यम रहेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। सेहत में सुधार नजर आएगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने वाला है। नौकरी में अधिकारियों की तरफ से प्रशंसा का संदेश मिलेगा।
कर्क राशिफल: मानसिक व्यग्रता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। घर में माता का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगी। यात्रा से कष्ट रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है। पिता की संपत्ति से लाभ मिलने वाला है।
सिंह राशिफल: धार्मिक यात्रा का योग है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने को मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रहना होगा। आर्थिक निवेश से लाभ होने वाला है। मन में हलचल होता नजर आएगा। कोई नया काम शुरू करने वाले हैं।
कन्या राशिफल: अनावश्यक विवाद से बचकर रहें। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर की यात्रा का योग है। व्यापार में पूंजी निवेश से लाभ होगा। भाग्य में वृद्धि होने वाली है।
तुला राशिफल: सोने-चांदी और कपड़े की खरीददारी में धन खर्च होने वाला है। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। कोई भी आवश्यक निर्णय लेने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मन में नकारात्मक भावना रहने वाली है। मनोरंजन के साधनों में धन खर्च होने वाला है। कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु राशिफल: आज दैनिक आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता के कारण मन खुश रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में आय से अधिक खर्च होने वाला है। सेहत अचनक बिगड़ सकती है।
मकर राशिफल: पैतृक संपत्ति के विवाद का मामला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में पदोन्नति की संभवना बन रही है। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। व्यापार में आर्थिक लाभ का संकेत है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
कुंभ राशिफल: बिजनेस में सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से बातचीत करने में सावधान रहें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। संतान से कष्ट हो सकता है।
मीन राशिफल: किसी के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहने वाले हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। बिजनेस में संभालकर चलना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। विदेश से कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।