Horoscope Today, 28 January 2020: किसका साथ देगा भाग्य, किसे मिलेगा आर्थिक लाभ, किसके घर मचेगा कलह और किसके लिए महिला मित्र बन सकती है मुसीबत का कारण? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। 

मेष राशिः आज आपका दिन शानदार है। जिस कार्य की भी शुरुआत करेंगे उसे पूरा करने में आसानी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का खुशनुमा माहौल रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृष राशिः व्यवसाए में बाधाएं आ सकती है। उम्मीद के मुताबिक कम फल मिलेगा। लेने-देन से सावधान रहें। विदेश व्यापार से लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक विवाद हो सकता है इसलिए बात को लंबा न बनाएं। अंजान लोगों से मित्रता न बनाएं।

मिथुन राशिः दिन बेहतर रहेगा। पेरेंट्स का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में लाभ मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दिन में भागदौड़ रहेगी। गुस्से पर कंट्रोल करें। जोखिम भरे कार्यों को टाल दें।

कर्क राशिः परिजनों से किसी मामले को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। महिला वर्ग की ओर से किसी तरह की मुसीबत हो सकती है। बात करने में सौम्यता लाएं। टेंशन में अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशिः किसी तरह की चल-अचल संपत्ति में पैसा लगेगा और उससे सिंह राशि में धन लाभ होगा। है। पुराना कर्जा चुका देंगे। परिवार के साथ आपका किसी यात्रा पर जाना संभव लग रहा है। ख़ासतौर पर किसी तीर्थ स्थल के दर्शन पर जाने के योग

कन्या राशिः घर में सुख- शांति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। बीमारी व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी।

तुला राशिः बौद्धिक प्रवृत्तियों की ओर रुझान बढ़ेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।

 

वृश्चिक राशिः सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मन असंतुष्ट रहेगा। मां के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन परेशान रहेगा। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की संभावना है।

धनु राशिः आध्यात्मिकता चर्चा में रुझान लेंगे। किसी विषय के बारे में जानने के लिए गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं और मित्रों- सम्बंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।

मकर राशिः पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचार मन में आएंगे। शरीर के किसी भाग में तकलीफ रहेगी।

कुंभ राशिः शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर है। परिवारजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। दिन खुशी से बीतेगा।

मीन राशिः मन में आशा-निराशा के भाव उमड़ेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन से बचें।