Horoscope Today, May 24, 2019: कन्या राशि के जातकों को बिजनेस पार्टनर से मिल सकता है धोखा। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के लिए भी दिन सामान्य रहने के आसार हैं। यहां जानें अपना स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…

Health Horoscope Today, May 24, 2019

मेष राशिफल: सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ा सिर दर्द हो सकता है। लेकिन शाम होते-होते आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को पेट दर्द से संबंधी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

Live Blog

15:30 (IST)24 May 2019
सिंह, कन्या और तुला राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशिफल: बच्चों की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। अचानक से अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं। आंखों से संबंधी रोगों के बढ़ने से आप परेशान रहेंगे।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल: दिल के रोगियों की तकलीफ कुछ बढ़ सकती है। इसलिए सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

15:08 (IST)24 May 2019
वृश्चिक वालों की सेहत कैसी रहने के आसार हैं

वृश्चिक राशिफल: दिल के रोगियों के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही ना बरतें। अगर दक्षिण दिशा की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिये उसे टाल दें।

14:55 (IST)24 May 2019
धनु और मकर वालों का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशिफल: धनु राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रक्तचाप संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

मकर राशिफल: परिवार में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

14:34 (IST)24 May 2019
कुंभ और मीन वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा आपकी अच्छी दिनचर्या के कारण संभव होगा।

मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहेगी जिस कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।

14:20 (IST)24 May 2019
Love Horoscope Today, May 24,  2019: मेष, वृष और मिथुन वालों का लव राशिफल

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। शादी के शुभ योग भी यहां बनते दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल: आज आपको अपने प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। किसी ट्रिप पर जाने की योजना भी बन सकती है। लेकिन दिन के समय नोक-झोक होने की भी संभावना है।

मिथुन राशिफल: अगर आपके प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो रहे हैं तो उसे सुधारने का आज अच्छा समय है। आज आपका अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

13:46 (IST)24 May 2019
कर्क और सिंह वालों का लव राशिफल

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के भाई-बंधुओं के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

सिंह राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर साथियों के साथ संबंधों में मधुरता आने की उम्मीद है।

13:22 (IST)24 May 2019
कन्या और तुला राशि वालों का लव राशिफल

कन्या राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता का भरपूर साथ मिलने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा जीवन साथी के सहयोग से दूर होती दिखाई दे रही है।

तुला राशिफल: प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बन सकती है। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।

13:01 (IST)24 May 2019
वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशिफल: आपका गुस्सा आपके प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न कर सकता है। मित्रों, सहयोगियों या रिश्तेदारों से आज आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

12:18 (IST)24 May 2019
धनु वालों का लव राशिफल

धनु राशिफल: किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी जरूरी काम में माता पिता का सहयोग मिलेगा।

11:42 (IST)24 May 2019
मकर वालों का लव राशिफल

मकर राशिफल: मकर राशि वाले नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शादी के लिए  हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।

11:12 (IST)24 May 2019
कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों के लिए एक अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। साथ ही पुराने टूटे हुए प्रेम संबंधों में कुछ सुधार आ सकता है।

10:55 (IST)24 May 2019
मीन राशि वालों का लव राशिफल

मीन राशिफल: मीन राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा।

10:24 (IST)24 May 2019
Finance Horoscope Today, May 24, 2019: मेष और वृष वालों का आर्थिक राशिफल

मेष राशिफल: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन अनावश्यक खर्चे बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशिफल: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कई जगह लाभ तो कुछ जगह हानि भी देखने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

10:10 (IST)24 May 2019
मिथुन वालों का वित्त राशिफल

मिथुन राशिफल: कार्यस्थल पर किसी काम में सफलता मिल सकती है जिसके कारण ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। लेकिन दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।

09:52 (IST)24 May 2019
कर्क वालों की कीमती वस्तु हो सकती है चोरी

कर्क राशिफल: किसी कीमती वस्तु के चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

09:31 (IST)24 May 2019
सिंह वालों को करियर में मिल सकती है तरक्की

सिंह राशिफल: करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने निवेश से जबरदस्त फायदा होने की संभावना है।

09:03 (IST)24 May 2019
कन्या वालों को पुराने निवेश से हो सकता है नुकसान

कन्या राशिफल: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से जोखिम उठाना पड़ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है।

08:43 (IST)24 May 2019
तुला वालों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है

तुला राशिफल: नौकरी वालों को कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा।

08:18 (IST)24 May 2019
वृश्चिक और धनु वालों का वित्त राशिफल

वृश्चिक राशिफल: अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जिस वजह से आपका आर्थिक बजट बिगड़ने के आसार हैं। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।

धनु राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

07:51 (IST)24 May 2019
मकर वालों का वित्त राशिफल

मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों की संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। काम के चलते आज यात्रा करने में सफलता मिल सकती है।

07:32 (IST)24 May 2019
कुंभ वालों का आर्थिक राशिफल

कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। मेहनत के अनुसार परिणाम शायद नहीं मिल पाए। लेकिन आने वाले समय में आपकी मेहनत रंग ला सकती है।

07:15 (IST)24 May 2019
मीन वालों का आर्थिक राशिफल

मीन राशिफल: अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। घर खरीदने का मन बन सकता है।