Horoscope Today, 17 December 2019: आज 17 दिसंबर दिन मंगलवार है। बजरंगबली हनुमान की कृपा से ज्यादातर राशियों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है लेकिन कन्या, धनु और मकर राशिवालों के लिए थोड़ा मायूसी भरा है। इन्हें अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सिंह राशि वाले भी अति उत्साह से बचें। आइए जानते हैं कि बाकी के राशियों के सितारे उनकी आज की लाइफ के बारे में क्या कहते हैं…

मेष राशिफल: आज का दिन कुल मिलकर अच्छा बीतने वाला है। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ राशिफल: आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Horoscope Today, December 17, 2019: Aries, Taurus, Capricorn, Leo, Pisces, Libra, other zodiac signs – check astrological prediction

मिथुन राशिफल: लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल: किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

कन्या राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल: आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशिफल: घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

धनु राशिफल: सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी। कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशिफल: नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल: आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन राशिफल: परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।