मेष राशिः परिजानों से प्यारभरे संबंध रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का संयोग है। आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
वृषभ राशिः व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति को यश और सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से आनंद की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज का दिने आपके लिए तरोताजा होगा।
मिथुन राशिः आज का दिन बौद्धिक कार्यों में दिन बीतेगा। घर में हो रहे झगड़ों से मुक्ति का रास्ता निकलेगा। शारीरिक और मानसिक शांति बनी रहेगी।
कर्क राशिः हताशा आपके मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। अधिक सोचने से बचें। ऐसा ना करना मन को विचलित कर सकता है।
सिंह राशिः परिजनों, करीबियों से खुशखबरी मिलेगी। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
आर्थिक राशिफल 14 मार्च 2020: सिंह राशि वालों को निवेश में मिलेगा लाभ, इनकी होगी आर्थिक स्थिति मजबूत
कन्या राशिः वाणी पर कंट्रोल नहीं करने पर परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवारजनों से वाद-विवाद हो सकता है।
तुला राशिः परिवारजनों से हो सके तो वाद-विवाद से दूर रहें। अपनों के बीच से कड़वाहट को मिलजुलकर हल करें। अच्छा फल मिलेगा।
वृश्चिक राशिः आपका उग्र व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सगे-संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है।
धनु राशिः पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का योग है। आज अपने वाणी पर संयम रखिएगा।
मकर राशिः आज आपका गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। किसी मनोहर स्थल पर यात्रा का का योग है जो आपके मन को प्रफुल्लित कर सकता है।
कुंभ राशिः नए कार्य के प्रारंभ का योग है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशमिजाज रहेंग।
मीन राशिः शरीर में थकान और आलस्य बना रहेगा। इस कारण मन व्यग्र रहेगा। संतानों के विषय में चिंता सता सकती है।