मेष: कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आएगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
वृषभ: संतान का ख्याल रखें। महिलाएं वाणी पर संयम रखें। किसी दोस्त की मदद से इनकम में इजाफा मिलेगा। विचारों में परिवर्तन आ सकता है।
मिथुन: आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। घर में तनाव का माहौल हो सकता है।
कर्क:स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
सिंह: स्वाभिमान भंग हो सकता है। आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखें। शेयर बाजार से नुकसान हो सकता है।
कन्या: आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपके नए संबंध स्थापित होंगे। खर्च बढ़ सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगा। गुस्से पर काबू रखें।
तुला: परिवार में किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। संतानपक्ष की मदद मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
वृश्चिक:आज घर परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा।
धनु : आज आप धार्मिक कार्य के लिए धन खर्च करेंगे। आप पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। आपके नए दोस्त बनेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।
मकर: आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपके लिए आर्थिक फैसले से लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।
कुंभ: किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध में बिगड़ सकते हैं। अचानक धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें।
मीन: नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। लोन संबंधी कार्य पूरे होंगे। मानसिक खुशी रहेगी। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

