Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 April 2020: मेष राशिफलः आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना ही करें। जल्दबाजी में निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों को परखे बिना ये करते हैं तो नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। जोड़ों में दर्द हो सकता है।

वृषभ राशिफलः आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। व्यापार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है।

मिथुन राशिफलः आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। खर्चों पर लगाम लगाएं। आज के दिन आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्य में यश की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएँगे।

कर्क राशिफलः शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य थोड़े बिगड़े रहेंगे। आज के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें वरना हानि होगी। मानसिक अशांति के कारण आप पर आलस्य छाया रहेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें। जीवनसाथी के साथ विरोध झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशिफलः आप का दिन शुभ फलदायी नहीं है। घरेलू कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और बाहर के कामकाज पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर हो सकता है। परिवारजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी।

Career/Love Horoscope Today, 11 April 2020: मेष वालों के करियर में आयेगा उतार-चढ़ाव, लेकिन लव लाइफ के लिए दिन रहेगा शानदार

कन्या राशिफलः बिना सोचे-समझे कोई भी कार्य आज ना करें। अगर किसी फैसले में ल्दबाज़ी करेंगे तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। खाने पीने में लापरवाही ना करें। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएँगे।

तुला राशिफलः आज आप दुविधाओं में उलझे रहेंगे। आज कोई भी कार्य करने से बचें क्योंकि आप ठीक से निर्णय ले पाने में खुद को बेहतर नहीं पाएंगे। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। शारीरिक रूप से अच्छा फील करेंगे।

वृश्चिक राशिफलः  आज आपका भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। क्योंकि शनिवार को सूर्य मीन राशि में संचार कर रहा है। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। साथ ही उत्तम वैवाहिक सुख कि अनुभूति होगी।

धनु राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज से संबंधित धन लाभ प्राप्ति के योग अच्छे बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें वरना अकारण किसी से विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

मकर राशिफलः किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत आज ना करें। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन बेहतर रहने के साथ साथ संतान पक्ष तथा प्रेम संबंध को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशिफलः आज आप हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।  मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशिफलः मन में अशांति के साथ साथ शारीरिक थकान भी बनी रहेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। लोगों से आनावश्यक वाद-विवाद बढ़ सकता है।आज आपका भाग्य प्रतिकूल असर डालेगा। मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो इसपर ध्यान देने की जरूरत है।