Horoscope Today (आज का राशिफल), Panchang, 07 February 2020:  7 फरवरी 2020, तिथि माघ शुक्ला त्रयोदशी, दिन शुक्रवार। आज सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु है। राहुकाल की बात करें तो ये पूर्वाह्न 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि शाम 06 बजकर 32 मिनट तक ही है उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। शुभ मुहूर्त (Shubh Muhuart): अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 1.15 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02.47 बजे से 03.32 बजे तक। अमृत काल रात 9.45 बजे से 11.15 बजे तक। आज का अशुभ मुहूर्त: यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 09 से 10.30 बजे तक रहेगा। इसी तरह राहुकाल (Rahukal) दोपहर 01.30 बजे से 03 बजे तक है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशिः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पेट सबंधी समस्या हो सकता है इसलिए बाहर का खाने से परहेज करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मां के साथ अच्छा समय बिताएंगे और नए वाहन की खरीद कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। खर्च बढ़ेंगे।

वृष राशिः सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। संपत्ति का लाभ होगा और कोर्ट के फैसले में आपको न्याय मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार न लाएं। दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशिः आज आपको कोई लालच देने की कोशिश करेगा जिससे आपको बचना होगा। आलस्य को त्याग कर विवेक से काम करें। किसी भी विवाद में न पड़ें वरना आपकी अनबन होना संभव है। यात्रा का योग है।

कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में प्रभाव रहेगा और सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा। स्वास्थ के बारे में सोचेंगे। बाहर के खान-पान से बचें। संताान से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर शब्द कहें।

सिंह राशिः क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवाद में न पड़ें। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। दांपत्त जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर फिक्रमंद रहें।

कन्या राशिः दिन अच्छा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे और धनलाभ होगा। एन कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है लेकिन निवेश को लेकर सोच-विचार करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला राशिः पूरे उत्साह और जोश के साथ नई योजना की शुरुआत करेंगे। परिश्रम में आपको सफलता मिलेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे और दिन सुखपूर्वक गुजरेगा।

वृश्चिक राशिः भाई बहनों से स्नेह प्राप्त होगा और दिन अच्छा बीतेगा। सिबलिंग के साथ आप अपनी बातें शेयर करेंगे और समाधान पाएंगे। बाहर का खाने से बचें और यात्रा में सावधानी बरतें। गुस्से पर भी कंट्रोल करें।

धनु राशिः धीरज और संयम से किए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। जिद से आप अपने व्यवहारिक संबंध न बिगाड़ें। पैतृक संपत्ति को बेचने का विचार भी दिमाग में न लाएं। मित्रों का साथ मिलेगा।

मकर राशिः धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा में लाभ मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देने के लिए तत्पर है। धनलाभ मिलेगा।

कुंभ राशिः किसी भी व्यक्ति के प्रभाव में न आएं और अपने विवेक से काम लें। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से बचें। दिन सामान्य रहेगा। शाम को कहीं जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशिः ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पुराना धन वापस मिलेगा। निवेश में पैसा न लगाएं। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ाएंगे।