ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो यह गोचर कुछ राशियों के लिए लकी होता है और कुछ के लिए अनलकी। आज (29 दिसम्बर 2021) को  ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में संचार करने जा रहे हैं। इसके बाद यह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं। साथ ही शनि देव और बुध में मित्रता का भाव है। वहीं बुध का यह राशि परिवर्तन वृष, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ रहने वाला है।

आपको बता दें कि बुध ग्रह एक राशि में लगभग 30 दिन तक विराजमान रहते हैं। बुध ग्रह कन्या और मिथुन के स्वामी हैं। साथ ही यह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के हो जाते हैं। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों के जीवन में और क्या बदलाव आने वाला हैं…

वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में लाभकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और बुध ग्रह की शुक्र देव से मित्रता है। इसलिए आपको करियर में मनवांछित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए ये गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों को भी सुनहरी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। इस दौरान आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपके करियर के लिहाज से ये गोचर काफी शुभ रहने वाला है।

धनु राशि: इस राशि परिवर्तन के दौरान आपको अचानक से लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। साथ ही अगर आपने कोई कर्ज लिया है तो इस अवधि में आप उसका निपटारा कर सकेंगे। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। नई नौकरी के ढेरों अवसर इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं। आय अच्छी रहेगी। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। (यह भी पढ़ें)- 2022 में शनि की मकर राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों के धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग

वृश्चिक राशि: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए भी विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इस समय आप कुछ साहसी कदम भी उठाएंगे। साथ ही कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है। जो लोग मंगल ग्रह से जुड़ा व्यापार करते हैं तो यह गोचर उन जातकों को विशेष फलदायी रहेगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान पैसे वाली नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यस्थल में आपकी इमेज अच्छी रहेगी। इस दौरान आईटी, कमीशन एजेंट और कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिलेंगे।