मिस्त्र सभ्यता को सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक माना जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र की तरह ही मिस्त्र का ज्योतिष शास्त्र भी है, जिसकी गणनाएं भिन्न हैं। मिस्त्र ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म के आधार पर उन्हें 12 राशियों में बांटा जाता है। माना जाता है कि राशि के अनुसार ही व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।
दी नाइल(1-7 जनवरी, 19-28 जून, 18-26 नवंबर)- मिस्त्र ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहली राशि नाइल कहलाती है। माना जाता है जो इस राशि के जातक होते हैं वो बहुत ही भावुक होते हैं। जीवन में ये हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं।
आमोन रा( 8-21 जनवरी, 1-11 फरवरी)- इस राशि के लोगों में नेतृत्व की अधिक क्षमता होती है। ये लोग आत्मविश्वासी और अनुशासित होते हैं। इनका काम हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। ऐसे लोग अच्छे सलाहकार माने जाते हैं।
मुठ(22-31 जनवरी, 8-22 सितंबर)- इस राशि के लोग आदर्श माता-पिता माने जाते हैं। ये तार्किक और व्यवहारिक सोच के मालिक होते हैं। इस राशि के लोग वकालात और नर्सिंग को करियर के रुप में चुनते हैं।
गेब(12-29 फरवरी, 20-31 अगस्त)- इस राशि के लोग दयालु और संवेदनशील माने जाते हैं। ये लोग बहुत ही भावनात्मक माने जाते हैं। ये लोग आस-पास की घटनाओं से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये लोग पर्यावरण का ध्यान रखने वाले होते हैं।
ओसिरिस(1-10 मार्च, 27 नवंबर-18 दिसंबर)- इस राशि के लोग दोहरे चरित्र के पाए जाते हैं। एक चरित्र में इनका मजबूत पक्ष दिखता है तो दूसरे में कमजोर पक्ष सामने आता है। इस राशि के लोग स्वतंत्र सोच वाले होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।
आइसिस(11-31 मार्च, 18-29 अक्टूबर, 19-31 दिसंबर)- इस राशि के लोग बहुत ही सरल और सीधे स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें किसी तरह का दोहरापन नहीं पसंद होता है। ये अपने पार्टनर के प्रति हमेशा सच्चे रहते हैं। ये लोग बहुत ही ऊर्जावान और चंचल व्यक्तित्व के होते हैं।
थॉथ(1-19 अप्रैल, 8-17 नवंबर)- इन लोगों को समझाने के बहुत अच्छी कला आती है। इन लोगों की बहुत पक्की याददाश होती है, ये हर किसी की बात को याद रखते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक होते हैं।
होरस(20 अप्रैल से 7 मई, 12-19 अगस्त)- इस राशि के लोग बहुत साहसी माने जाते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत ही आशावादी होते हैं। इस राशि के लोग बड़े सपने रखते हैं।
अनूबिस(8-27 मई, 29 जून-12 जुलाई)- इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही शांत होते हैं और प्यार में विश्वास रखते हैं। ये लोग दूसरों पर अधिक निर्भर रहते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी और साहसी माने जाते हैं।
सेत(28 मई-18 जून, 28 सिंतबर-2 अक्टूबर)- ये लोग हर काम परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। काम में बदलाव की तलाश करना इनके स्वभाव में होता है। इस राशि के जातक बहुत ही अच्छे वक्ता माने जाते हैं।
बास्त(14-18 सिंतबर, 23-27 सिंतबर, 3-17 अक्टूबर)- इस राशि को लोग शांति और संतुलन की तलाश में रहते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ जाते हैं। इस राशि के लोगों का रहस्य और अध्यात्म की तरफ झुकाव रहता है।
सेक्समेट( 29 जुलाई-11 अगस्त, 30 अक्टूबर-7 नवंबर)- इस राशि के लोग बुद्धिमान माने जाते हैं। ये लोग परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं।


