नए साल का पहला ग्रह गोचर दूसरे हफ्ते के पहले दिन ही होने जा रहा है। 8 जनवरी 2018 को बुध का प्रथम मासिक गोचर होने जा रहा है। बुध अपनी राशि परिवर्तन करके धनु राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध के इस चाल बदलने के बाद धनु राशि में विशेष योग निर्मित होगा। बुध को सौरमण्डल में राजकुमार माना जाता है। बुध के चाल बदलने के कारण सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने के आसार हैं।
मेष- बुध के चाल बदलने के कारण इस राशि के लोगों के कार्य में परेशानियां उत्पन्न होने लगेगीं। यात्रा में कष्ट आ सकता है। परिवार और संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है।
वृष- इस राशि के लोगों को बुध के चाल बदलने के कारण धन लाभ हो सकता है। नए कामों में मन लगेगा और उनमें सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
मिथुन- इस राशि के जातकों का पार्टनर से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। मानसिक रुप से तनाव रह सकता है।
कर्क- इस राशि के लोगों का धर्म की तरफ झुकाव होगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
सिंह- बुध के चाल बदलने के कारण इस राशि के लोगों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में असफलता हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक हानि हो सकती है।
कन्या- इस राशि के लोगों को माता से सुख प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होने की आशंका बन रही है। वाहन का सुख मिल सकता है। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। परिवार से सुख मिलेगा।
तुला- इस राशि के लोगों को बुध के चाल बदलने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। तुला राशि के लोगों को साहस में कमी महसूस होगी और धन की हानि भी हो सकती है। भाई-बंधु से विवाद होने की संभावना है।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों को बुध की चाल से धन लाभ हो सकता है। वाणी से किए जाने वाले कामों में विशेष लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
धनु- इस राशि को बुध के चाल बदलने के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं। इनकी वाणी के कारण विवाद हो सकते हैं। रिश्तेदारों को हानि हो सकती है। बंधनों में बंधने से इन्हें परेशानी हो सकती है।
मकर- इस राशि के लोगों का मन चिंतित रह सकता है। धन की हानि देखनी पड़ सकती है। कार्य में असफलता हाथ लगेगी। विद्यार्थियों के लिए परेशानी का समय है।
कुंभ- इस राशि के लिए बुध का चाल बदलना शुभ रहेगा। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।
मीन- इस राशि के लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। शत्रुओं को हरा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिल सकती है।


