ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में तो जाना ही जा सकता है, लेकिन उसके साथ ही राशि के अनुसार ये भी जान सकते हैं कि किस उम्र में शादी करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। शादी जिंदगीभर का रिश्ता होता है। इसके लिए हर कदम को सोच समझ कर ही उठाना चाहिए।
मेष- इस राशि के लोग बिना सोचे हुए कदम उठाते हैं और हमेशा जल्दी में रहते हैं। इनके लिए उस उम्र में शादी करना लाभदायक होता है जिसमें इनकी सोच में थोड़ा बदलाव आना शुरु हो जाए। इस राशि के लोगों को 25 से लेकर 30 की उम्र तक शादी करनी चाहिए।
वृषभ- इस राशि के लोग रोमांटिक माने जाते हैं और इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इनके जैसा हो और आसानी से इनकी भावनाएं समझ पाए। इस राशि के लोगों के लिए शादी की उम्र तय करना मुश्किल होता है। ये जिस भी उम्र में विवाह के बंधन में बंधे उसे अच्छे निभाते हैं।
मिथुन- इस राशि के लोग दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों को रिश्ते की सिर्फ चमक दिखती है। जब ये चमक हल्की होने लगती है तो ये परेशान होने लग जाते हैं। इस राशि के लोगों को किसी भी बंधन में आने से पहले अपने आप को तैयार कर लेना चाहिए। 30 से लेकर 35 की उम्र में इनके लिए शादी करना लाभदायक होता है।
कर्क- इस राशि के लोगों को शादी और परिवार से जुड़ने की जल्दी रहती है। ये किसी भी रिश्ते को उसके अंत तक बेहतर तरह से मनाते हैं। इस राशि के लोगों के लिए 20 से 25 की उम्र शादी के लिए उचित मानी जाती है।
सिंह- इस राशि के लोग मुश्किल से पार्टनर ढूंढ पाते हैं, ये व्यक्ति के बारे में पूरी तरह से सोचने के बाद ही किसी के साथ वादा करते हैं। इस राशि के लोगों के लिए 25 से लेकर 35 साल की उम्र में शादी करनी चाहिए। जिससे ये अपने लिए उचित पार्टनर ढूंढ पाएं।
कन्या- इस राशि के लोग हर काम में परफेक्शन देखते हैं। ये तभी रिश्ते में आते हैं जब इन्हें अपने जैसा पार्टनर मिलता है। इस राशि के लोगों को 25 से 30 की उम्र शादी में करनी चाहिए।
तुला- इस राशि के लोगों को शादी बहुत आकर्षित करती है, लेकिन इसके कारण किसी गलत निर्णय को नहीं लेना चाहिए। इस राशि के लोगों के लिए 25 से 30 की उम्र उचित मानी जाती है।
वृश्चिक- इस राशि के लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए इन्हें एक इंसान की तलाश होती है जो इनके लिए परफेक्ट हो। 30 की उम्र इस राशि के लोगों के लिए उचित मानी जाती है।
धनु- इस राशि के लोगों के लिए किसी से वादा करना मुश्किल होता है, ये किसी भी रिश्ते में बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। इस राशि के लोगों को हर रिश्ते में मिर्च-मसाला चाहिए होता है। इनके लिए 35 साल की उम्र शादी के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
मकर- धनु राशि के लोगों की तरह ये लोग वादा करने से घबराते नहीं हैं। माना जाता है इस राशि के लोग अपने करियर को पहले महत्वता देते हैं उसके बाद परिवार बनाने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति सच्चे होते हैं, इस राशि के लोगों के लिए 20 से 25 साल की उम्र उचित मानी जाती है।
कुंभ- इस राशि के लोगों को अपनी आजादी पसंद होती है। इन लोगों को ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इनकी आजादी में दखल नहीं दे। इस राशि के लोगों के लिए 25 से 30 साल की उम्र परफेक्ट मानी जाती है।
मीन- इस राशि के लोगों को दिन में भी सपने देखने की आदत होती है। इस राशि के लोग ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो इन्हें समझे और हर काम में इनकी मदद करे। इस राशि के लोगों को जल्दबाजी में किसी भी तरह का गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए। 30 साल की उम्र इन लोगों के लिए परफेक्ट मानी जा सकती है।
