ज्योतिषियों का कहना है कि राशि दो तरीकों से बताई जाती है एक तो नाम के पहले अक्षर के अनुसार तो वहीं दूसरी जन्म तिथि के अनुसार। कई जानकारों का मानना है कि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव का परिचय करवा देता है। ज्योतिषी कहते हैं कि माता-पिता को अपने बच्चे का नाम सोच- समझकर रखना चाहिए क्योंकि बच्चे के नाम का असर उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है। आज हम आपके लिए लाए हैं ‘सी’, ‘स’ से शुरू होने वाले नामों के बारे में खास जानकारी। इन अक्षरों से जिन लोगों का नाम शुरु होता उन लोगों की राशि कुंभ होती है। इस राशि का आकार एक घड़े के जैसा है। शनि को इस राशि का स्वामी माना जाता है।

इस अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरु होता है उन्हें बहुत ही बुद्धिमान माना जाता है। इन लोगों के व्यवहार के कारण सभी इनसे प्रेम करते हैं। ये लोग अपने व्यवहार के कारण किसी को भी आसानी से अपना मित्र बना लेते हैं। इसके साथ ही ये लोग समाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इन लोगों की पसंद संगीत, कला और साहित्य में होती है। प्रेम के मामलों में भी ये सबसे अव्वल माने जाते हैं। इस राशि के लड़के पतले होते हैं और इनका व्यवहार भी मीठा होता है। ये लोग अपनी पसंद किसी पर लादते नहीं हैं।

‘स’ और ‘सी’ अक्षर वाले लोग सिर्फ बुद्धिमान लोगों से ही बात करना पसंद करते हैं। ये लोग अपने मित्रों के साथ बहुत अच्छे होते हैं और उनके साथ कभी असमान व्यवहार नहीं करते हैं। इनकी अधिकतम रुचि दिखावे में होती है। ये लोग बोलने के साथ सुनना भी पसंद करते हैं। लड़कियां इस तरह के लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इन नाम के अक्षरों वाली लड़कियों के बड़ी आंखें होती हैं और ये कम बोलना पसंद करती हैं। इन लोगों का जीवन सुखपूर्वक रहता है।