Chandra Rashifal 2020: ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। आपकी जन्म राशि क्या है इस बात का निर्धारण जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति को देखकर ही किया जाता है। ये कर्क राशि के स्वामी होते हैं। चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलता है। सभी ग्रहों के मुकाबले इनकी चाल तेज मानी जाती है। सूर्य और बुध के ये मित्र ग्रह हैं वहीं राहु और केतु के दुश्मन। चंद्र का राशि परिवर्तन 27 फरवरी की देर रात 01:08 ए एम (28 फरवरी) पर होने जा रहा है। जानिए राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: इस राशि के जातकों को चंद्र के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा। क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्र का गोचर होने जा रहा है। नौकरी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रूका हुआ प्रमोशन मिलने के आसार हैं। प्रेम मामलों को लेकर रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं।
वृष: आपके लिए चंद्र का गोचर सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ी बहुत उन्नति देखने को मिलेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए 28 और 29 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन: मन चंचल रहेगा। अपने लवर के अलावा किसी दूसरे पर दिल आ सकता है। जिससे लव लाइफ में भूचाल आने की संभावना है। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। किसी महिला से झगड़ा हो सकता है।
कर्क: कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। लव पार्टनर के साथ जरूरत से ज्यादा रोमांटिक हो जायेंगे। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ की चर्चा घर वालों से कर सकते हैं।
सिंह: गुस्से पर काबू रखना होगा। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। नया काम प्रारंभ करने के लिए फरवरी के आखिरी दो दिन अच्छे साबित होंगे। कार्यस्थल पर प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं।
कन्या: बच्चों का पढ़ाई से मन हटेगा। सड़क दुर्घटना के आसार हैं। गलत कार्यों की तरफ रूचि बढ़ सकती है। कोई भी काम बिना बड़ों की सलाह लिये शुरू नहीं करें।
तुला: आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी संगत से दूर रहें। किसी तरह के लालच में न पड़ें।
वृश्चिक: इस राशि के जातक किसी दूसरे के बहकावे में आकर किसी गलत राह पर जा सकते हैं। दुश्मन को दोस्त मानने की गलती न करें। अपने हर कार्य को सावधानी से करें। नौकरी में अभी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु: समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। किये गये प्रयास रंग लायेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की वजह से परेशान रहेंगे। मन पूजा पाठ के कार्यों की तरफ आकर्षित होगा।
मकर: नये रिश्ते की शुरुआत गलतफहमी के साथ हो सकती है। अपने बोलने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। धन आयेगा तो जरूर लेकिन खर्च भी हो जायेगा।
कुंभ: 28 फरवरी से 1 मार्च तक का समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से कई अधिक मजबूत होगी। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी।
मीन: चंद्र का गोचर कुछ न कुछ लाभ देकर जायेगा। बिगड़ने रिश्तों में सुधार आ सकता है। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
