Love Horoscope (Rashifal) In Hindi, 24 January 2020 Rashifal: शनि 24 जनवरी की दोपहर 12 बजे के करीब अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का ये राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan 2020) ढाई साल बाद होने जा रहा है। इसके बाद शनि 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। शनि के मकर राशि में जाते ही कई राशि वालों की जिंदगी में अलग तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव है उन लोगों को अपनी लव लाइफ में विपरित परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा। जानिए अपना लव राशिफल (Love Rashifal) यहां…
मेष राशिफल: संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम संबंध को लेकर तनाव का अनुभव कर सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ राशिफल: प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर के किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। अच्छी सोच के कारण अपने साथी पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। रिश्ते में और अधिक मजबूरी आएगी।
मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ प्यार में डूबे रहने वाले हैं। लाइफ पार्टनर के साथ खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने वाले हैं। प्रेमिका के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकता हैं।
कर्क राशिफल: साथ के साथ रोमचक रहने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ बातों के आदान-प्रदान से आपसी प्यार बढ़ेगा। प्रेमी आपके किसी काम से नाराज हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।
सिंह राशिफल: साथी के प्यार के कारण आज का दिन खुशहाल रहेगा। प्रेमिका के साथ छोटी-छोटी खुशियां यादगार बन जाएंगी। खुशियां आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी।
कन्या राशिफल: रोमांटिक लाइफ के काले बादल छटने वाले हैं। चाहने वालों के साथ प्यार का आनंद लेने वाले हैं। प्रेमिका के किसी खास मुद्दे पर बहस हो सकती है। शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है।
तुला राशिफल: लव पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। साथी के साथ रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में साथी से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेमी नाराज हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन यादगार साबित हो सकता है। साथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। रोमांटिक लाइफ में यादगार लम्हे समेटने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
धनु राशिफल: रोमांटिक क्षणों को याद कर समय बिताने वाले हैं। लव लाइफ के लिए भविष्य में अच्छे रास्ते मिलने वाले हैं। प्रेमी की तलाश आज पूरी कर सकते हैं। प्रेमिका का प्यार भरा संदेश मिल सकता है।
मकर राशिफल: आज आपका साथी आपकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरेगा। आपसी मतभेद को भुलाकर रिश्ते में मजबूती लाने का प्रयास करने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ किसी खास समारोह में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल: साथी की भावनाओं को समझने के प्रयास करें। प्रेमी किसी बात को लेकर दिन भर नाराज हो सकता है। आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए किया गया मेहनत रंग लाएगा। लव लाइफ में आपसी प्यार को आगे बढ़ाने वाले हैं।
मीन राशिफल: आज साथी के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। प्रेमिका की किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ में अच्छे साथी की चाहत पूरी होने वाली है। अविवाहित जातक शादी के लिए मन बना सकते हैं।
