Horoscope 2026 Lucky Zodiac Sign: नया साल आरंभ होने के कुछ ही समय रह गया है। साल 2025 मंगल का साल था जिसके कारण कई राशि के जातकों के जीवन में उथल पुथल देखने को मिली। अब नए साल की बात करें, तो 12 राशियों में से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। बता दें कि इस साल शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा राहु-केतु, गुरु भी राशि परिवर्तन करेंगे और सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध और चंद्रमा एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों में देखने को मिलने वाला है। नए साल 2025 में शनि मीन राशि, राहु मकर राशि, केतु और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों के ऊपर शनि साढ़े साती और ढैया का साया रहेगा। आइए जानते हैं साल 2026 में किन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ…
वृषभ राशिफल 2026
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, यह वर्ष नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। साल की शुरुआत से जून तक कार्यस्थल पर स्थिरता और सहयोग मिलेगा, जबकि जून से अक्टूबर तक भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। हालांकि, राहु के प्रभाव से कुछ मतभेद या भ्रम की स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना आवश्यक होगा। वर्ष के अंत तक मेहनत और ईमानदारी से आप अच्छे परिणाम और वरिष्ठों का विश्वास हासिल कर सकेंगे।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो ये साल मिलाजुला रहेगा, लेकिन समझदारी और सावधानी से काम लेने पर अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। बृहस्पति का सहयोग आपकी मेहनत को सफलता में बदल सकता है, जबकि राहु-केतु के प्रभाव के कारण जोखिम भरे निर्णयों से बचना उचित होगा। अनुभवी लोगों की सलाह मानकर चलेंगे, तो व्यापार में स्थिर प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। बृहस्पति की कृपा से एकाग्रता और समझ में वृद्धि होगी, जिससे पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शोध, कानून और पर्यटन से जुड़े छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर, मेहनत और एकाग्रता से आप शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात करें, तो यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से औसत से बेहतर रहेगा। नियमित योग, व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर आप छोटी-मोटी परेशानियों से बचते हुए अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।
मिथुन राशिफल 2026
इस राशि के जातकों के लिए साल 2025 नौकरी के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आरंभ में गुरु कर्म भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आप तय समय में कार्य कर पाने में सफल होंगे। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको वाहवाही मिल सकती है। मंगल के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। वहीं साल के अंत में यानी नवंबर और दिसंबर माह में थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो इस राशि के जातकों के लिए नया साल मिला जुला रहने वाला है।
शनि पूरे वर्ष आपके दशम भाव में रहकर अधिक मेहनत करवाएंगे, जिससे काम में धीमापन भी संभव है। हालांकि 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति के उच्च अवस्था में आने से सफलता के अवसर बढ़ेंगे और यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी। शिक्षा, फाइनेंस, और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी। यह वर्ष शिक्षा के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। बृहस्पति की कृपा से छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, हालांकि कुछ समय पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
शोध और पेशेवर कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जो छात्र आलस्य छोड़कर एकाग्रता से अध्ययन करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा, बशर्ते आप नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान अपनाकर बृहस्पति और शनि के नकारात्मक प्रभावों से सावधान रहें।
तुला राशिफल 2026
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2026 नौकरीपेशा जातकों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। शनि देव की छठे भाव में स्थिति आपको अधिक मेहनत करवाएगी, लेकिन उसी के परिणामस्वरूप सफलता और सम्मान भी दिलाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी और कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। साल की शुरुआत से जून तक बृहस्पति का सहयोग भाग्यवृद्धि और नौकरी में परिवर्तन के अवसर प्रदान करेगा। जून से अक्टूबर के बीच मेहनत और धैर्य की परीक्षा होगी, जबकि 31 अक्टूबर के बाद स्थिति फिर से आपके पक्ष में हो जाएगी। यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से काफी अनुकूल रहेगा। बृहस्पति की कृपा से आय और बचत दोनों में वृद्धि के योग बनेंगे, जबकि केतु का प्रभाव मेहनत के अनुरूप लाभ दिलाएगा। वर्ष के उत्तरार्ध में धन वृद्धि और आर्थिक स्थिरता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापार के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। राहु के कारण कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं, इसलिए सावधानी आवश्यक है, जबकि बृहस्पति, शनि और केतु का सहयोग मेहनत और समझदारी से सफलता दिलाएगा। वर्ष के अंत तक परिस्थितियाँ सुधरेंगी और आपके प्रयासों से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह वर्ष शिक्षा के लिए मिलाजुला रहेगा। राहु ध्यान भटका सकता है, लेकिन जो छात्र मेहनत और एकाग्रता बनाए रखेंगे, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात करें तो साल 2026 में कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना काफी कम है। लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशिफल 2026
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। यह वर्ष नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। तीसरे भाव में स्थित शनि आपकी मेहनत और धैर्य का फल देंगे। साल के मध्य में यानी 02 जून से 31 अक्टूबर तक पदोन्नति या कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ने के योग बनेंगे। हालांकि, साल के अंत में बृहस्पति की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए जोखिम लेने से बचें। कुल मिलाकर, यह वर्ष मेहनती जातकों के लिए करियर में स्थिर प्रगति और सफलता लेकर आएगा।
आर्थिक दृष्टि के अनुसार यह साल मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन बचत करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। राहु की स्थिति के कारण साल के शुरुआती महीनों में अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें। हालांकि, गुरु ग्रह की कृपा से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होगी और वर्ष के अंत तक वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष औसत से बेहतर रहने वाला है। आपकी मेहनत और अनुभव से व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। वर्ष की मध्यावधि में गुरु ग्रह की अनुकूल स्थिति नई योजनाओं या साझेदारी की दिशा में सकारात्मक परिणाम देगी। हालांकि, वर्ष के अंत में किसी भी नए निवेश या जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, यह वर्ष स्थिर प्रगति और सतर्क लाभ का संकेत दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष औसत परिणाम देने वाला रहेगा। जून से अक्टूबर तक का समय छात्रों के लिए सबसे अनुकूल रहेगा, जबकि वर्ष के अंत में ध्यान भटकने और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।
सिंह राशिफल 2026
सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो यह वर्ष मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति की कृपा से मेहनत के बाद संतोषजनक सफलता और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। हालांकि, 20 जनवरी से 17 मई तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए इस दौरान विवादों से बचना और धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। 17 मई से 9 अक्टूबर के बीच परिस्थितियाँ सुधरेंगी और आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। लेकिन अक्टूबर के बाद फिर से बाधाएं आ सकती हैं।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें तो साल की शुरुआत व्यापार के लिए अनुकूल और अवसरों से भरी रहेगी, खासकर जून तक आप समझदारी से फैसले लेकर लाभ कमा सकते हैं। हालांकि, राहु-केतु और शनि का प्रभाव निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जून के बाद समय कमज़ोर और जोखिम भरा रहेगा, इसलिए नई योजनाओं या साझेदारियों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा। यह वर्ष शिक्षा के लिए औसत से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति का गोचर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दिला सकता है। जो छात्र कानून, वित्त या शोध के क्षेत्र में हैं, उन्हें शुभ फल मिलेंगे।
जून से अक्टूबर के बीच कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन विदेश या दूर रहकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से यह वर्ष औसत से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत से 2 जून तक बृहस्पति की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच खर्चों में वृद्धि और बचत में कमी की संभावना है। जो लोग विदेश में कार्यरत हैं, उन्हें इस समय लाभ मिल सकता है। 31 अक्टूबर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हालांकि शनि की दृष्टि के कारण अप्रत्याशित खर्च बने रहेंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए साल में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलतर रहने की जरूरत है। साल की शुरुआत बेहतर रहेगी, लेकिन जून से अक्टूबर के बीच राहु-केतु और शनि के प्रभाव से शारीरिक और मानसिक परेशानी की संभावना रहेगी, इसलिए सावधानी जरूरी है।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
