Shani Dev Uday In Pisces: ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रह उदय और अस्त होंगे। जिसमें कर्मफलदाता शनि देव का भी नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि शनि देव साल 2026 की शुरुआत में उदित होने जा रहे हैं। शनि देव गुरु के स्वामित्व मीन राशि में उदित होंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में जबरदस्त वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनेगा राहु और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन या कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। वहीं व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ  ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से काम- कारोबार के स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कड़ी कोशिशों को सराहा जाएगा। वहीं इस दौरान नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। साथ ही  व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

न्यायाधीश शनि देव का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं  करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। वहीं संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं  घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।  आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और आप अपने लक्ष्य तेज़ी से पूरा करेंगे।

18 साल बाद बनेगा राहु और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026