Mercury Planet Gochar In Makar: वैदिक पंचांग के अनुसार जनवरी 2026 का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि इस महीने कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जनवरी की शुरुआत में शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आय में वृद्धि के साथ करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 2026 के पहले दिन बनेगा चतुर्ग्रही योग, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय नए अनुबंध और विदेशी सौदों के लिए अनुकूल है। वहीं इस दौरान नौकरी या व्यापार में नई सफलताएं और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही अवधि में परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। वहीं यह समय नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान करियर, पढ़ाई और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान खुद पर भरोसा बढ़ेगा। भविष्य को लेकर सोच सकारात्मक होगी। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो उनको लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और घर में सामंजस्य बना रहेगा। वहीं इस दौरान संपत्ति-संबंधी मामलों में भी पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

500 साल बाद इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, 2026 में बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026