Which Zodiac Sign is Lucky in 2025: ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। इस साल शनि के साथ-साथ गुरु, राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, चंद्रमा अपनी अवधि के अनुसार राशि परिवर्तन करते रहेंगे। बता दें कि साल 2025 के मार्च माह में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही मई माह में गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ जाएंगे। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से साल 2025 में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 में किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए साल 2025 मिला-जुला जाने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत ही गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके धन भाव में है। ऐसे में आपको आपको पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।। इसके साथ ही गुरु आपको विभिन्न तरह से लाभ दे सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। मार्च में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तो ऐसे में करियर और बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों को साल 2025 में काफी लाभ मिलने वाला है। शनि के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में आ रही अड़चनें अब दूर हो सकती है। मई के बाद पहले और सातवें भाव से राहु और केतु का प्रभाव समाप्त होगा। ऐसे में आपके जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
ग्रहों की स्थिति के हिसाब से साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए भी अनुकील साबित हो सकता है। मार्च माह में शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है । उन्नति के नए द्वार खिलेंगे। इसके साथ ही नौकरी में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। सोचने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। गुरु, माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन करने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।