Yearly Horoscope 2025 ( Varshik Rashifal 2025), वार्षिक राशिफल 2025: साल 2025 आरंभ होने के कुछ ही माह बचे हैं। ऐसे में हर कोई वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में जाने में काफी उत्साहित रहते हैं। बता दें कि साल 2025 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र, बुध आदि ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे। इसके अलावा देवताओं के गुरु बृहस्पति भी इस साल के मई माह में वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में कर जाएंगे। इसके साथ ही शनि भी कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा पापी ग्रह राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और खूब कमाएंगे पैसा…
मेष राशि (Mesh Yearly Horoscope 2024)
नया साल 2024 मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई तक गुरु धन भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही मई में राहु भी लाभ भाव में होने से इस राशि के जातकों को जबरदस्त आमदनी होगी। इसके साथ ही राहु का गोचर इस राशि के जातकों के करियर में सकारात्मक असर डाल सकता है। नौकरी के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको काफी लाभ मिलने वाला है। व्यापारियों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। शनि आपके द्वादश भाव में रहेंगे। ऐसे में थोड़ी सी व्यापार में परेशानी आ सकती है। लेकिन आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा असर आपको अवश्य मिलेगा।
कर्क राशि (Kark Yearly Horoscope 2025)
इस साल की तुलना में नया साल 2024 कर्क राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। करियर संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही मार्च के बाद इस राशि के जातकों को नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। मई के मध्य में गुरु के राशि परिवर्तन करने से थोड़ा सा काम में प्रेशर हो सकता है। लेकिन इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा मार्च तक शनि अष्टम भाव में रहकर तीसरी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में व्यापारियों को थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके द्वारा बिजनेस में की जा रही मेहनत सफल हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
सिंह वार्षिक राशिफल (Leo Yearly Horoscope 2025)
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के योग भी बन रहे हैं। करियर और बिजनेस की बात करें, तो इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिलने के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा पा सकता है। जनवरी से लेकर मई के मध्य तक गुरु की नवम दृष्टि छठे भाव में और पंचम दृष्टि दूसरे भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी के लिहाज से काफी लाभ मिलने वाला है। व्यापारियों के लिए भी ये साल खुशियां लेकर आ सकता है। जनवरी से मार्च तक थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि शनि सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ कठिनाइयां आ सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो गुरु की पंचम दृष्टि आपके धन भाव में रहेगी। ऐसे में आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। पैसों को आप संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। राहु, शनि और केतु पैसों संबंधी थोड़ी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। लेकिन गुरु बृहस्पति आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।