Ketu Planet Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही केतु ग्रह लगभग 18 महीने बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि केतु ग्रह अभी कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह मई में सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप लोगों को पैसे कमाने के कई नए माध्यम मिल सकेंगे। आय के रास्ते खुलेंगे। साथ ही नौकरी बदलने के नए प्रस्ताव मिल पाएंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही । वित्तीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से दुकानदारों को जबरदस्त लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

केतु ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं  केतु का गोचर करियर और धन संबंधी मामलों में शुभ फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही मेहनत से कार्यक्षेत्र में आय की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट व डील से बिजनेसमैन को लाभ होगा और बिजनेस का विस्तार होगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा वालों का अच्छा शुरू होगा। वहीं समस्याओं का समाधान और करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। साथ ही वित्तीय क्षेत्र में लाभ होंगे। वहीं धनु राशि के जातक की सेहत बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025