Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव के बाद गुरु ग्रह सबसे धीमी चाल से संचरण करते हैं। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और साल 2025 की शुरुआत में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको करियर में अप्रत्‍याशित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और आपको विचारों का सभी लोग स्‍वागत करेंगे और उन पर अपनी भी सहमति जताएंगे। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और भाग्‍य पूरी तरह से आपका साथ देगा। साथ ही गुरु का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। आपको इस वक्‍त अपने परिवार में हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको वित्त और निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्‍हें नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024