Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, ऐश्वर्य, गुरु और आध्यात्म का कारक माना जाता है। साथ ही शनि देव के बाद गुरु ग्रह सबसे धीमी चाल से संचरण करते हैं। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी वृष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और साल 2025 की शुरुआत में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मतलब वह बुध के घर में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है।साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके अटके हुए कार्य बनेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं । गुरु बृहस्पति धन की आमद को सुगम बनाएंगे। आपके व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मक का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

लिए गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों के फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही  कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से बिजनेस पर बढ़िया असर होगा।