Laxmi Narayan Yog 2025: नवग्रह में से बुध और शुक्र को काफी खास योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार, बुद्धि, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक मानते हैं,तो वहीं शुक्र को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, प्रेम, आकर्षण, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर बुध और शुक्र की युति हो जाएं, तो लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोग का भी निर्माण होता है, जिससे 12 राशियों के जीवन में शुक्र के साथ-साथ बुध का भी फल मिलता है। बता दें कि दोनों ही ग्रह हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। नए साल 2025 की बात करें, तो दोनों की ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में दोनों की युति होगी। ऐसे में करीब एक साल बाद लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 31 मई तक रहने वाले हैं। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट पर इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। बुध के मेष राशि में 7 मई को जाने के बाद ही ये शक्तिशाली राजयोग समाप्त होगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में लक्ष्मी नारायण का  निर्माण बारहवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के  ऊपर शुक्र और बुध की विशेष कृपा हो सकती है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के द्वारा अच्छा खासा धन लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करने से काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में भी आप अपनी रणनीति के द्वारा काफी मुनाफा कमा सकती है। अध्यात्म  की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप धार्मिक यात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में बुध और शुक्र की युति दसवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आप काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप अपनी मेहनत और लगन के बल से विदेश में भी नौकरी पा सकते हैं। व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में नए लोगों से संपर्क करेंगे, जिससे आप अपने बिजनेस में काफी मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि के जातक अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।  इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही संपत्ति, घर में धन निवेश करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों को भी कई अवसर मिल सकते हैं। इससे वेतन में वृद्धि के साथ आपको खूब धन लाभ भी मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। बिज़नेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

साल के अंत में सूर्य गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024