Shani Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों पर अधिक पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। वह नए साल 2024 में भी इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में साल 2024 में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें साल 2024 में किन राशियों के ऊपर होगी शनिदेव की विशेष कृपा।

शनि साल 2024 में राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं। लेकिन उनकी स्थिति में बदलाव हो रहा है। वह साल 2024 में वक्री, अस्त और उदय होंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह के प्रभाव जरूर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

साल 2024 मेष राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपके प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता के साथ धन लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनिदेव की कृपा से साल 2024  कर्क राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा हो सकता है।  नौकरी बदलने की चाह है, तो साल 2024 में कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। ऐसे में आपका भविष्य सुधर सकता है। आपके द्नारा की गई मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए नौकरी पेशा लोगों को सफलता के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। पेशेवर जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य कौशल से आप हर किसी के चेहते बनेंगे। जीवन में कुछ नया सीखने को मिल सकता है।  इसके साथ ही शेयर मार्केट, स्टॉक में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन में कई तरह की खुशियां आएंगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।