Kuldeepak Rajyoga 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने मेष राशि में गोचर कर लिया है। साथ ही वह 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में गुरु मेष में रहकर कुलदीपक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 की शुरुआत में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इनको इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए कुलदीपक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपोक किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं आपको करियर से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं गुरु आपकी राशि से नवम और 12 वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय भी हो सकता है। साथ ही कोई पुराना कर्जा आप चुका सकते हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा आप इस समय कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कुलदीपक राजयोग का बनना कर्क राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। साथ ही साल 2024 की 1 मई तक यहां ही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आय के नए साधन बनेंगे। वहीं बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके परिवार के खुशी का माहौल रहेगा। गुरु बृहस्पति की कृपा से आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं छात्रों को इस वक्त किसी परीक्षा प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को कुलदीपक राजयोग आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह आपकी राशि स्वामी सूर्य के मित्र हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही विदेश यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे लोगों की योजना सफल होगी। गुरुदेव की कृपा से आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024