Budh Gochar In Kumbh 2024: साल 2024 की शुरुआत में कई छोटे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें बुध ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह साल 2024 की शुरुआत में कुंभ राशि में संचरण करने जा रहे हैं। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और बुध ग्रह की शनि देव के साथ मित्रता है। ऐसे में बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार भी चमकेगा। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव के बुध ग्रह मित्र हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में अच्छा निखार भी आएगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। साथ ही मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन, मीडिया और वाणी से संबंधित जिन लोगों का काम- कारोबार है, उन लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की गोचर कुंडली के नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सभी कार्य सिद्ध होंगे। वहीं इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको साल 2024 में शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। वहीं कारोबार में अच्छा लाभ होगा और माता पिता के आशीर्वाद से नया बिजनस भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर आय और निवेश से लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए साल 2024 काफी फायदेमंद रहेगा, व्यापार में अच्छा लाभ होगा और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024
