Shani Sade Sati On Makar Or Kumbh Rashi: शनि साढ़े साती का नाम सुनते ही हर किसी के मन में एक डर पैदा होने लगता है। लोग इसे लेकर काफी नकारात्मक सोचते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि शनि सभी के लिए खराब हों। मान्यता है कि शनि लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। 2020 का आगमन होने जा रहा है तो इस नए साल में शनि साढ़े साती या ढैय्या का किन राशि वालों पर प्रभाव रहेगा यहां जानिए…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि हर ढाई साल में एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते हैं। इनकी चाल काफी धीमी मानी जाती है और जब शनि अपनी राशि बदलते हैं तो सभी पर इसका कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। शनि इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं जो 24 जनवरी 2020, शुक्रवार 12 बजकर 10 मिनट पर राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ये राशि शनि की ही मानी जाती है।

साल 2020 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और ढैय्या: शनि के राशि परिवर्तन के साथ मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। वहीं वृषभ और कन्या राशि के जातक शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे। शनि के मकर राशि में गोचर करने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होने वाली है और वृश्चिक राशि के लोग साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे।

2019 में किन पर शनि साढ़े साती और ढैय्या: अभी शनि धनु राशि में है। इस कारण वृश्चिक, धनु और मकर वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है जबकि वृष और कन्या पर शनि के ढैय्या चल रही है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

शनि साढ़े साती का किन राशियों पर कौन सा चरण शुरू होगा: धनु राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। जो आपको थोड़ा कष्ट दे सकता है। सावधान रहने की जरूरत होगी। तो वहीं मकर राशि में शनि का प्रवेश करने से इस राशि के जातकों के लिए साल 2020 परेशानी भरा रह सकता है। आप पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण रहेगा। जो आपको लाभ के अवसर भी प्रदान कर सकता है। कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू होगा। इसलिए आपको हर कार्य सावधानी से करने की जरूर पड़ेगी। शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को शनि मंदिर में जाकर तेल जरूर चढ़ाएं।