Holika Dahan 2025: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार रंगवाली होली 14 मार्च को मनाई जाएगी और इससे एक दिन पहले यानी आज 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के दिन अग्नि की विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन राशि के अनुसार अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही, सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। तो चलिए ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि होलिका दहन की रात अपनी राशि के अनुसार आपको क्या अर्पित करना चाहिए।
राशि अनुसार होलिका दहन के उपाय
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक होलिका दहन की पवित्र अग्नि में 7 काली मिर्च या काले तिल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक होलिका दहन की रात अग्नि में सफेद चंदन की आहुति दें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक अग्नि में गुड़ या चने की दाल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक सौंफ और अनाज की बालियां होलिका में अर्पित करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन जौ की आहुति देने से जीवन की परेशानियां दूर होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक इस दिन अग्नि में काले तिल और गुड़ अर्पित करें। इससे जीवन के संकट खत्म होंगे और सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक इस दिन काले तिल और 2 हल्दी की गांठ अर्पित करें। इससे जरूरी कामों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक धान की आहुति दें। इससे भाग्य मजबूत होगा और उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
धनु राशि
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि वाले जातक इस दिन चावल और तिल अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि वाले 5 हल्दी की गांठ होलिका में डालें। इससे शनि दोष से राहत मिलेगी।
कुंभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि वाले जातकों को कपूर अर्पित करना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होगी और घर में सुख-शांति आएगी।
मीन राशि
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि वाले जातकों को जीरा और नमक अर्पित करना चाहिए। मान्यता है इससे धन लाभ और तरक्की के योग बनेंगे।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।