Holika Dahan 2025 Pujan Samagri, Saman List In Hindi: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, जो हर साल पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें लोग अग्नि जलाकर अपनी नकारात्मकता और बुरी आदतों को खत्म करने का संकल्प लेते हैं। होलिका दहन के दौरान अग्नि में कई तरह की सामग्रियों को डाला जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ विशेष सामग्री के बिना होलिका दहन की पूजा पूर्ण नहीं की जा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन की पूरी सामग्री लिस्ट।

होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के दिन होलिका पूजन का समय सुबह 10:36 से 1:30 बजे तक है। इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान पूजा करना वर्जित माना जाता है।

होलिका दहन का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 14 मार्च को सुबह 12 बजकर 30 मिनट तक कर सकते हैं।

होलिका दहन के लिए आवश्यक सामग्री

होलिका दहन की पूजा में कई सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जिनमें गोबर के उपले (कंडे) होलिका दहन में मुख्य रूप से उपयोग किए जाते हैं। इसके बाद कच्चा सूत (मौली) का इस्तेमाल किया जाता है जिसे होलिका के चारों ओर लपेटा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। पूजा के लिए फूल, हल्दी, रोली और चंदन का प्रयोग किया जाता है, जबकि सूखी लकड़ियां और धूप-दीप अग्नि प्रज्वलित करने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा, चावल (अक्षत), गुड़, बताशे, कच्चे आम की बौर, नारियल, गेहूं की बालियां, धूप, दीप, अगरबत्ती, पान, सुपारी आदि शामिल किया जाता है। वहीं, होलिका दहन के दौरान गुलाल चढ़ाने की परंपरा है, जो होली के रंगों की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

करें ये काम

होलिका दहन के दिन घर के सभी सदस्यों को पूजा में शामिल होना चाहिए। पहले होलिका की विधिपूर्वक पूजा करें और फिर अग्नि जलाकर उसमें बताशे, हवन सामग्री, गेहूं की बालियां और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें। इसके बाद, घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें और होलिका की परिक्रमा करें। पूजा समाप्त होने के बाद होलिका की राख (भस्म) को तिलक के रूप में लगाएं और घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।