Holika Dahan 2021: पूरे देश में होली (Holi 2021) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार अपने आप में खास महत्व रखता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। बता दें, फाल्गुन मास की शुक्ल पक्षी की अष्टमी से पूर्णिमा तक यानी 8 दिन के लिए होलाष्टक लगते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। वहीं, पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन यानी धुलण्डी पर लोग रंगों से खेलते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिससे आपके घर के सभी संकट दूर हो सकते हैं। होलिका दहन में कई ऐसी चीजें डाली जाती हैं, जो आपके घर की आर्थिक स्थिति को ठीक कर, परिवार में खुशियां लेकर आती हैं। जिस तरह अग्नि पर भक्त प्रह्लाद को लेकर बैठी होलिका खुद जलकर खाक हो जाती है, उसी तरह होलिका दहन के दिन भी सभी बुराई पवित्र अग्नि में जलकर नष्ट हो जाती हैं।
होलिका दहन के दिन करें ये उपाय:
परिवार में आएंगी खुशिया: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन के समय एक मिट्टी के कलश में, ग्यारह मिर्च के डाने डाल दें। फिर इस कलश को पवित्र अग्नि में डालकर भगवान विष्णु से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से घर के सभी संकट दूर होकर परिवार में खुशियां लौटती हैं।
आर्थिक संकट से इस तरह पाएं छुटकारा: होलिका दहन के दिन लकड़ी और गोबर के उपलें को पवित्र अग्नि में डालने का रिवाज है। हालांकि, इस दिन अगर आप रस्सी से गोबर के उपलों को बांधकर अपने घर के बाहर लटका दें, तो इससे घर में मौजूद सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
दांपत्य जीवन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी लड़की की शादी में दिक्कत आ रही है या फिर कोई भी महिला अपने पारिवारिक जीवन में बहुत दुखी है। तो उसके लिए एक चुटकी सिंदूर लेकर पवित्र अग्नि में डाल दें। हालांकि, ध्यान रखें की यह बात आप किसी को भी ना बताएं। ऐसा करने से आपके सभी काम बन जाएंगे।