Vastu Tips For Holi: हिंदू धर्म में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से गले लगते हैं और शुभकामनाए देते हैं। साथ ही इस दिन एक दूसरे को गुलाल और रंग भी लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है होली के दिन उपायों को करना बहुत कारगर माना गया है। मान्यता है इस दिन किए गए उपाय प्रभावी रहते हैं। यहां हम आपको वास्तु के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर खुशहाली और समृद्धि लेकर आ सकते हैं।
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंग खेला जाता है। इस बार होली 17 मार्च के दिन मनाई जाएगी और रंग 18 मार्च को खेला जाएगा।
1- लगाएं राधा- कृष्ण की फोटो:
होली के दिन बेडरूम या मंदिर में राधा- कृष्ण भगवान का चित्र लगाएं और उन्हें गुलाल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होगा। साथ ही पति- पत्नी में आपसी प्रेम बना रहेगा।
2- सूर्य देव का चित्र लगाना चाहिए:
वास्तु शास्त्र अनुसार तरक्की के लिए होली वाले दिन मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य देव का चित्र लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सारे कष्ट दूर होंगे।
3- घर पर लेकर आएं पौधे:
होली वाले दिन घर पर तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लेकर आएं। क्योंकि मान्यता है पौधे घर में गुडलक लेकर आते हैं। साथ ही पौधे लगाने से ग्रह दोष भी खत्म होता है। (यह भी पढ़ें)- Raj Yog: धनवान लोगों की कुंडली में होते हैं ये विपरीत राज योग, जीवन में खूब कमाते हैं नाम और पैसा
4- ध्वज बदले होली वाले दिन:
वास्तु अनुसार घर के शीष पर लगे ध्वज को बदलने के लिए होली सबसे अच्छा समय माना जाता है। घर में लगा ध्वज परिवार में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही घर के सदस्यों में मधुरता बनी रहती है। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar 2022: 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 2 राशि वालों पर शुरू होगा ढैय्या का प्रभाव