Holi Ke Totke Or Upay: हिंदू धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस साल पूजा की होली 24 मार्च को मनाई जाएगी। साथ ही रंग अगले दिन 25 मार्च को खेला जाएगा। आपको बता दें कि होली की रात तंत्र क्रिया के लिहाज से बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे सिद्ध उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको होली की रात करने से धन में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के साथ कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हो तो आप लोग होलिका दहन की अग्नि की बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांध लें और फिर उसको धन रखने के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ हो तो आप लोग होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते ले लें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें और हर परिक्रमा करते समय 1 पत्ता होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। इस तरह 7 परिक्रमा के 7 पत्ते होलिका दहन में जाएंगे। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहेगी।

कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

यदि कारोबार या जॉब में तरक्की न हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होली दहन के दिन रात्रि में शिवलिंग पर चढा दें। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। 

बनेंगे रुके हुए कार्य

होली की रात्रि को सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर पूजा करें व भगवान से सुख – समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके काम बनने लगेंगे। साथ ही जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी। 

होल‍िका की अग्नि में करें नारियल अर्पित

अगर धन कमाने के बाद भी धन की सेविंग नहीं हो पा रही तो आप होल‍िका की अग्नि में नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से धन की तंगी दूर हो सकती है। साथ ही जलती होली में नारियल के साथ पान और सुपारी भी चढ़ाएं। ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024