Holi 2024 Holika Dahan 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में होली के पर्व का खास महत्व है। इस लोग रंगों से होली खेलते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। साथ ही यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है साथ ही। होलिका दहन मुख्य रूप से भक्त प्रह्लाद की याद में किया जाता है। आपको बता दें कि वैदिक पंचांग अनुसार आज 24 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। साथ ही कल 25 मार्च को रंग से होली खेली जाएगी। वहीं होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं होली का शुभ मुहूर्त और शुभ योग, पूजा विधि…

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड़ योग, बुधादित्य का संयोग बन रहा है,तो वहीं वहीं 25 मार्च 2024 को होली के दिन भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस पूरे दिन वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में इन शुभ योगों को बेहद शुभ फलदायी माना गया है। पंचांग के मुताबिक 24 मार्च यानी आज भद्रा सुबह 9 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी और आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। तो आज रात 10 बजकर 28 मिनट के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

Live Updates
19:28 (IST) 24 Mar 2024
बनेंगे रुके हुए कार्य

होली की रात्रि को सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर पूजा करें व भगवान से सुख – समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके काम बनने लगेंगे। साथ ही जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी।

19:05 (IST) 24 Mar 2024
कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

यदि कारोबार या जॉब में तरक्की न हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होली दहन के दिन रात्रि में शिवलिंग पर चढा दें। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा।

18:05 (IST) 24 Mar 2024
मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ हो तो आप लोग होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते ले लें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें और हर परिक्रमा करते समय 1 पत्ता होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। इस तरह 7 परिक्रमा के 7 पत्ते होलिका दहन में जाएंगे। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहेगी।

17:08 (IST) 24 Mar 2024
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हो तो आप लोग होलिका दहन की अग्नि की बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांध लें और फिर उसको धन रखने के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

16:37 (IST) 24 Mar 2024
होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन की पूजा करने के लिए जहां होलिका दहन होना वहां जाएं और पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं। इसके बाद बाद पूजन सामग्री लें। इसके बाद होलिका के पास ही गाय के गोबर से बनी ढाल रखें। इसके बाद गुलाल में रंगी, मौली, ढाल और खिलौने से बनी चार अलग-अलग मालाएं रख लें। वहीं इसके बाद भगवान का स्मरण करें। साथ ही घूप- अगरबत्ती जलाएं। इसके बाद इसमें पहली माला पितरों के लिए, दूसरी हनुमान जी के लिए, तीसरी मां शीतला और चौथी माला परिवार के नाम से रखें। इसके बाद होलिका की 5 या 7 परिक्रमा करें। साथ ही फिर होलिका की परिक्रमा करते हुए उसमें कच्‍चा सूत लपेट दें। इसके बाद जल डालें। साथ ही अंत में अनाज की बालियां अर्पित कर लें। 

16:33 (IST) 24 Mar 2024
होली पर कीजिए नृसिंह भगवान की आरती (Holika Dahan 2024 Puja Arati)

ओम जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे॥
ओम जय नरसिंह हरे

तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।
अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥
ओम जय नरसिंह हरे

सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।
दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी॥
ओम जय नरसिंह हरे

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।
शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥
ओम जय नरसिंह हरे

16:14 (IST) 24 Mar 2024
अग्निदेव और भगवान विष्णु की होती है विशेष पूजा

होलिका दहन पर अग्निदेव और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त प्रह्लाद की जान बचाई थी।

15:37 (IST) 24 Mar 2024
होली पर इन कामों को करने से बचें

होलिका में कूड़ा न डालें, इस दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें। होलिका दहन के दिन मास-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।

15:36 (IST) 24 Mar 2024
होली पर उधार देने से बचें

मान्यता है कि होलिका दहन के दिन किसी को उधार देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि आज के दिन उधार देने से आपको भविष्य में आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

15:34 (IST) 24 Mar 2024
होलिका दहन की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार 24 मार्च को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 9 बजकर 55 मिनट से हो रही है और 25 तारीख में सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर पूर्णिमा तिथि खत्म हो रही है।

15:33 (IST) 24 Mar 2024
होली पर भद्रा का समय

पंचांग के मुताबिक 24 मार्च को भद्रा पूर्णिमा तिथि के आरंभ हो रही हैं और रात में 11 बजकर 12 मिनट तक भद्रा रहेंगी। ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना शास्त्रोक्त रहेगा। वहीं कुछ लोग विशेष परिस्थिति में भद्रापुच्छकाल में होलिका दहन कर सकते हैं। भद्रापुच्छकाल 6 बजकर 33 मिनट से आरंभ होकर 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 

15:32 (IST) 24 Mar 2024
30 साल बाद होली पर शुक्र, मंगल और शनि का बन रहा शुभ संयोग

होली पर 30 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। इस साल होली पर कुंभ राशि में मंगल, शुक्र और शनि देव विराजमान हैं।

15:30 (IST) 24 Mar 2024
राशिनुसार होलिका में अर्पित करें ये सामग्री

  • मेष राशि के लोग आज होलिका में काली मिर्च अर्पित कर पूजा करें।।
  • वृष राशि के जातक सफेद चंदन अर्पित करें, ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
  • मिथुन राशि के जातक होलिका में चने की दाल अर्पित करें पूजा करें।
  • कर्क राशि के लोग आज होलिका की अग्नि में सौंफ अर्पित कर सकते हैं। 
  • सिंह राशि के लोग आज होलिका दहन पर जौ अर्पित कर पूजा करें।
  • कन्या राशि के जातक आज जायफल और काली मिर्च होलिका की अग्नि में डालें।
  • तुला राशि के लोग को गुड़ और हल्दी की गांठ अर्पित करें।  
  • वृश्चिक राशि के जातक आज होलिकी की अग्नि में को पीली सरसों की आहुति दें।
  • धनु राशि के लोग आज रात्रि होलिका में चावल और गुड़ अर्पित कर पूजा करें।
  • मकर राशि के लोग आज पांच हल्दी की गांठ को होलिका में डालें।
  • कुंभ राशि के लोग उड़द की दाल होलिका की अग्नि में अर्पित करें।
  • मीन राशि के लोग आज होलिका दहन में नमक और जीरा अर्पित करें।
  • 15:20 (IST) 24 Mar 2024
    होलिका दहन पूजा सामग्री

  • कच्चा सूती धागा
  • नारियल
  • गुलाल पाउडर
  • रोली, अक्षत, धूप और फूल
  • गाय के गोबर से बनी माला
  • बताशा, नया अनाज और मूंग की साबूत दाल
  • हल्दी का टुकड़ा
  • एक कटोरी पानी
  • गेहूं और चने की पकी बालियां 
  • फल
  • 15:19 (IST) 24 Mar 2024
    होलिका दहन का मुहूर्त

    होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि 11 बजकर 12 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस बीच में होलिका दहन किया जा सकता है। वहीं इस दिन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को 9 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो रही है और इसका अंत 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो रहा है।