Holi 2024 Date and Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और रंगोत्सव अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। वहीं इस दिन लोग आपसी मतभेद भूलाकर प्रेम-सद्भाव से रहने का संदेश देते हैं। आपको बता दें कि होलिका दहन 24 मार्च यानी कि आज रात को होगा। वहीं 25 मार्च को रंग की होली खेली जाएगी। आपको बता दें कि इस साल होली पर 4 शुभ योग बन रहे हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं इन योगों के बारे में और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…

होलिका दहन की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार 24 मार्च को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 9 बजकर 55 मिनट से हो रही है और 25 तारीख में सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर पूर्णिमा तिथि खत्म हो रही है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक पूर्णिमा तिथि में भद्रा सहित समय में ही होलिका दहन करने का प्रावधान है। इसलिए इस बार होलिका दहन 24 मार्च और रंगोत्सव 25 मार्च को मनाया जाएगा।

होलिका दहन पर भद्रा का साया (Holika Dahan Bhadra Kaal)

पंचांग के मुताबिक 24 मार्च को भद्रा पूर्णिमा तिथि के आरंभ हो रही हैं और रात में 11 बजकर 12 मिनट तक भद्रा रहेंगी। ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना शास्त्रोक्त रहेगा। वहीं कुछ लोग विशेष परिस्थिति में भद्रापुच्छकाल में होलिका दहन कर सकते हैं। भद्रापुच्छकाल 6 बजकर 33 मिनट से आरंभ होकर 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 

होली पर बन रहे ये शुभ योग

होलिका दहन के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड़ योग, बुधादित्य का संयोग है वहीं 25 मार्च 2024 को होली के दिन भी कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि इस पूरे दिन वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में इन शुभ योगों को बेहद मंगलकारी माना गया है। वहं शुभ योगों में होलिका दहन के साथ होली होने से देश में सुख, समृद्धि के साथ उन्नति के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024