Holi Bhojpuri Gana, Song, Geet, Bhajan, Video: रंगों और खुशियों का त्योहार होली आने वाला है। यह पर्व हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 10 मार्च को पड़ रही है। जिस कारण इसी दिन होली मनाई जायेगी। होली पर्व पर होली के गीतों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इस पर्व से संबंधित कई भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू भी हो गये हैं। लेकिन यहां हम बात करेंगे होली के भोजपुरी भजनों की जो इस पर्व को और भी ज्यादा खास बना देंगे।

भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से होली के फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति भजन भी रिलीज किये गये हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह, भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा, मनोज तिवारी, अंजली भारद्वाज और अनु दुबे जैसे फेमस गायकों ने होली के गीतों में अपनी आवाज दी है। जो होली के भक्ति गीत हैं।

‘सदा आनंद रहे’ सॉन्ग पवन सिंह ने गाया है। ये गीत होली मिलन एल्बम का है। होली के त्योहार पर ये गाना काफी ज्यादा सुना जाता है। आप भी सुनिए भोजपुरी के इस सुपरस्टार का सुपरहिट होली सॉन्ग…

‘होरी खेले अवध बिहारी’ ये खूबसूरत सा गीत मनोज तिवारी द्वारा गाया गया है। मनोज तिवारी के गाने भी काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। होली पर इन्होंने बहुत से गीत गाये हैं देखिए इनके गानों का Video JukeBOX

‘होरी खेले महादेव गगन में उड़े अबीरा’ गाना भोजपुरी की फेमस गायिका अनु दुबे ने गाया है। ये होली का भोजपुरी भक्ति सॉन्ग है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया।

श्याम रंग की दिवानी अंजली भारद्वाज ने ये सॉन्ग गाया है। इनकी सुरीली आवाज का हर कोई दिवाना है। इस गाने के लिरिक्स विनय निखिल ने लिखे हैं। म्यूजिक अमर अविनाश ने दिया है।

भरत शर्मा व्यास को भोजपुरी सम्राट कहा जाता है। इनके गानों को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित भोजपुरी और मैथिली जानने वाले लोग काफी सुनते हैं। वह भोजपुरी के एक सक्सेसफुल सिंगर और राइटर हैं। सुनिए इनके फेमस होली भजन…

होली इस साल 10 मार्च को मनाई जायेगी और इससे एक दिन पहले यानी 9 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा। होली का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।