Holi 2026 Date: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली खेली जाती है जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। इस साल होली की तारीख को लेकर अभी से लोगों के बीच संशय बना हुआ है कि रंगों वाली होली 3 मार्च को खेली जाएगी या 4 मार्च को। लेकिन वैदिक पंचांग की गणना ने स्थिति साफ कर दी है। साल 2026 में होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा। साल 2026 में ग्रहों की बदलती चाल, ग्रहण और भद्रा काल के साये के कारण होलिका दहन और रंगों की होली का समीकरण काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। आइए, द्रिक पंचांग के अनुसार जानते हैं कि साल 2026 में होली की सही तारीख क्या है, होलिका दहन का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त कौन सा है….
कब होगा होलिका दहन 2026? (Holi Dahan 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि मार्च 02, 2026 को 05:55 पी एम बजे से आरंभ हो रही है, जो 3 मार्च 2026 को 05:07 पी एम बजे समाप्त होगी। ऐसे में साल 2026 में होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा।
होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त (Holi Dahan 2026 Muhurat)
द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय विधि-विधान से होलिका दहन करना शुभ फलदायी माना जाता है।
कब है होली 2026? (Holi 2026 Date)
इस साल होलिका दहन 3 मार्च किया जा रहा है। इसलिए होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
होली 2026 और चंद्र ग्रहण का महासंयोग (Chandra Grahan On Holi 2026)
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 3 मार्च को होलिका दहन के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। जब भी पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगता है, तो उसका सीधा असर होली की पूजा पर देखने को मिलता है। बता दें कि चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ संयोग करके ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। ये चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होने वाली है। भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल मान्य होगा, जो 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। लेकिन खास बात ये है कि चंद्रोदय होने से पहले ही चंद्र ग्रहण खत्म भी हो जाएगा। ऐसे में होलिका दहन पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय ग्रहण कहलाएगा।
होलिका दहन 2026 भद्रा का साया (Holi Dahan 2026 Bhadra Saya)
भद्रा पूंछ – सुबह 01:25 ए एम से सुबह 02:35 ए एम
भद्रा मुख – सुबह 02:35 ए एम से सुबह 04:30 ए एम
होलिका दहन पूजन सामग्री (Holika Dahan 2026 Samagri)
कच्चा सूत, अक्षत, गुड़, फूल, माला, रोली, गुलाल, हल्दी, एक लोटे में जल, नारियल, बताशा, गेहूं की बालियां, गन्ना आदि।
होलिका पूजन मंत्र (Holika Pujan Mantra)
होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:
भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर
