Shash And Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 100 साल बाद 3 राजयोग का निर्माण एक साथ होने जा रहा है। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं , जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन मेंं संचरण कर रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। वहीं 5 मार्च को गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे 3 राजयोग बन रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए तीन राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आफको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप अपनी मेहनत के बल पर धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ मजेदार समय बिताएंगे और आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग भी मिलेगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
तीन राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य क साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कोराबार का विस्तार हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह धन भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। यदि आप बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे तो वो आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।