Surya And Shani Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो वहीं कर्मफल दाता शनि देव 29 मार्च को मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि में सूर्य और शनि का मिलन होने जा रहा है। शनि और सूर्य का मीन राशि में संयोग 30 साल बाद बनेगा। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि देव का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को जल्द करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के योग हैं। वहीं इस समय आप कोई जमीन- जायदाद और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य और शनि देव की युति धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही इस दौरान लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता अधिक रहने वाली है। आर्थिक रूप से यह स्थिति आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजूबत होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।
