Shatank Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह अपनी चाल बदलकर त्योहारों और पर्वों पर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है। इससे एक दिन पहले यानी 12 मार्च को शुक्र और मंगल के संयोग से एक बेहद शतांक योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शतांक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी और आप समाज में सम्मान पाएंगे। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शतांक योग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत का आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त होगी। मंगल ग्रह आपको धैर्यवान बनाएंगे। वहीं शुक्र के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस दौरान व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं, जिससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शतांक योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, वहीं पैतृक कारोबार करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। निवेश के मामले में भी यह समय शुभ है। आपको लाभदायक सौदों के अवसर मिल सकते हैं।