Shani Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होली का त्योहार 18 मार्च को है। वहीं आपको बता दें कि उसके बाद 29 मार्च को कर्मफल दाता शनि देव की चाल में बदलाव होने जा रहा है। शनि देव 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

होली के बाद शनि देव का गोचर वृष राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में अपार बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही  नौकरी करते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। वहीं आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। वहीं इस समय निवेश से लाभ योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025