Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि को नवग्रह में सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इन्हें एक राशि में आने में पूरे 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। इसके साथ ही हर एक राशि के जातकों को जीवन में एक बार शनि साढ़े साती या फिर ढैय्या का जरूर सामना करना पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। लेकिन होली के बाद यानी 29 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु की राशि में करीब ढाई साल रहने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से निजात मिलेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के अच्छे दिन आरंभ होंगे। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं और चुनौतियां अब समाप्त हो सकती है। तीसरे भाव में रहकर शनि इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा का भी मौका दे सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। दोस्तों की संख्या में इजाफा देखने को मिलने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकता है। गवर्नमेंट प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। जो लोग प्रशासन से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी के भी भरपूर अवसर मिल सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी मिलने के साथ खर्चों में कमी आएगी। शनि के कारण अभी तक जो अशुभ फल मिल रहे थे वह भी समाप्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के 11वें भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही संतान की तरक्की देखने को मिलने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शेयर मार्केट, सट्टा या फिर लॉटरी के माध्यम से काफी अधिक पैसा कमा सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के साथ हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।
कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।